चतराः चतरा पुलिस ने अफीम तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्थान नम्बर 14 चक्के ट्रक से 29 क्विंटल अवैध अफीम डोडा, 43200 / रुपए नगद, दो मोबाइल जब्त और राजस्थान निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। चतरा एसडीपीओ, अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि अफीम तस्कर नीलाजन नदी के समीप झरीटांड़ जंगल में एक 14 चक्का ट्रक पर अफीम-डोडा को लोड कर भेजने की तैयारी में है। इस सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की गयी। गिरफ्तार तस्कर कुंभकरण और मांगीलाल राजस्थान के रहने वाले है। गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि ड्राइवर को भाड़े के लिए 2 लाख और खलासी को 50000/ रुपया दिया जाता है। छापेमारी दस्ते में सदर थाना प्रभारी लव कुमार के अलावा दीप नारायण सिंह, राजेश कुमार शर्मा व शशिकांत ठाकुर समेत कई सशस्त्र जवान शामिल थे
चतरा पुलिस ने 29 क्विंटल अवैध अफीम-डोडा जब्त किया
Bihar Durga Puja Electricity Supply: बिहार में बिजली व्यवस्था की निगरानी...
Bihar Durga Puja Electricity Supply, पटना: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं, पूजा समितियों और आम नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के...
Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की महिला जनप्रतिनिधियों ने बदली गांवों...
Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल...
Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...

















