Chatra: 15 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज

Chatra: प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के सेकेंड सबसे बड़े कमांडर और 15 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली रवींद्र गंझू उर्फ आक्रमण गंझू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वह 5 राज्यों में 60 से ज्यादा हमलों में शामिल था।

Chatra: हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

रवींद्र उर्फ आक्रमण को कोयलांचल के चर्चित टेरर फंडिंग समेत दर्जनों दुर्दांत मामलों में एनआईए व चतरा समेत झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्य के विभिन्न थानों की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। उसके नाम से लोगों में भयानक खौफ था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

वह ब्रजेश गंझू के बाद संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहा था। एके–47 जैसे अत्याधुनिक हथियार लेकर वह घूमता था। वहीं उसकी गिरफ्तारी से कई राज खुल सकते हैं। बताया जा रहा है कि गुप्त स्थान पर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...

Abhiyan Basera Bihar: अब पटना आने की जरूरत नहीं! भूमिहीन परिवार...

Abhiyan Basera Bihar, पटना: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ‘अभियान बसेरा’ के तहत पात्र वासभूमिहीन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश...

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...