Advertisment

Chhapra : युवा उत्सव ‘यूथ एक्सपो’ का भव्य आयोजन, युवाओं को मिला प्रेरणा का संदेश

Chhapra : भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह सारण में शनिवार को प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण के द्वारा यूथ एक्सपो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र के सांस्कृतिक उत्थान के साथ-साथ युवाओं में नैतिक, बौद्धिक और सामाजिक क्रांति का संचार कर भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के अभियान को गति देना रहा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज का युवा वर्ग भौतिकता, प्रतिस्पर्धा, फैशनपरस्ती और इंटरनेट की आभासी दुनिया में उलझ कर अपने वास्तविक जीवन मूल्यों से दूर होता जा रहा है। इसके कारण जीवन में तनाव, निराशा और दिशाहीनता बढ़ रही है। युवाओं को इन परिस्थितियों से बाहर निकाल कर एक उद्देश्यपूर्ण और सकारात्मक जीवन की ओर ले जाने के लिए ऐसे आयोजनों की नितांत आवश्यकता है।

Chhapra : हर व्यक्ति के भीतर असीम ऊर्जा और शक्तियां छुपी होती हैं-मनीष कुमार

Chhapra : कार्यक्रम में शामिल है लोग
Chhapra : कार्यक्रम में शामिल है लोग

कार्यक्रम में हेड पीवाईपी बिहार के मनीष कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति के भीतर असीम ऊर्जा और शक्तियां छुपी होती हैं, जिसे जागृत कर जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि सोशल मीडिया और इंटरनेट का सकारात्मक उपयोग करें।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति की सोच का असर उसके जीवन पर पड़ता है। नकारात्मक सोच व्यक्ति को पतन की ओर ले जाती है, जबकि सकारात्मक सोच उसे ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। युवाओं को प्रतिदिन आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने, ध्यान और गायन जैसी गतिविधियों को अपनाने की सलाह दी गई।

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...