
Ranchi : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई से झारखंड (Jharkhand) के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। अपने प्रवास के दौरान वे रांची और जमशेदपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यह दौरा राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Jamshedpur : झारखंड में 700 करोड़ का शराब घोटाला-पूर्व सीएम रघुवर दास का बड़ा आरोप…
दौरे की शुरुआत रांची से होगी, जहां ओम बिरला बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे डंगराटोली स्थित स्वर्ण भूमि सभागार में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में राज्य के लगभग 156 सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक संगठनों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Giridih Accident : आमने-सामने दो बाइक में भयंकर टक्कर, तीन घायल…
Jharkhand : SCCI के प्लेटिनम जुबली समारोह में होंगे शामिल
दौरे का दूसरा चरण जमशेदपुर में होगा, जहां वे सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित करेंगे। इस भव्य आयोजन में केंद्रीय मंत्री, सांसद, पूर्व सांसद और व्यापारिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी।
ये भी पढ़ें- Latehar Encounter : गोलियों की थर्रथर्राहट से कांप उठी ईचाबार जंगल, 10 लाख इनामी पप्पू लोहरा समेत दो नक्सली ढेर…
एससीसीआई, जिसकी स्थापना 1948 में हुई थी, झारखंड के औद्योगिक और व्यापारिक विकास में अग्रणी भूमिका निभाता आया है। इसके लगभग 1,500 पंजीकृत सदस्य हैं और यह संगठन 1.75 लाख से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार से जोड़ता है।
ये भी पढ़ें- Love Affairs : 6 बच्चों की मां को हुआ भांजे के साथ प्यार, जेवर लेकर दोनो फरार, यहां का है मामला…
इस दौरे के माध्यम से ओम बिरला व्यापारिक समुदाय से संवाद स्थापित करेंगे और संसद एवं उद्योग जगत के बीच सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।




