नहाय खाय के साथ आज से छठ महापर्व की शुरुआत, गंगा धाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नहाय खाय के साथ आज से छठ महापर्व की शुरुआत, गंगा धाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पटना : छठ महापर्व की आज से शुरुआत हो गई है। आज छठ व्रर्ती स्नान पूजन के साथ ही छठ महापर्व का अनुष्ठान शुरू करेंगी। इसके बाद कल दिन भर के उपवास के बाद शाम में खरना का प्रसाद बनेगा। छठ व्रर्ती खऱना प्रसाद ग्रहण करने के बाद निराहार व्रत पर रहेंगी।

DIARCH Group 22Scope News

नया खाय का महत्व

छठ पर्व की शुरुआत आज नहाय खाय के साथ होगी। इस दिन घरों के छठ व्रर्ती पूजन के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करती है। नहाय खाय को कद्दू भात भी बोला जाता है। नया खास में आज अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी व्रतियों के लिये बनाई जाती है।

गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

नहाय खाय को लेकर गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। कई श्रद्धालु गंगा जल से ही प्रसाद बनाते है तो कुछ ऐसे भी लोग है जो आज से ही गंगा घाटों पर डेरा डाल दिया है। यहीं पर वे छठ पूजन की सारी प्रक्रिया अंतिम तक करेंगी और उसके बाद अपने घरों की ओर प्रस्थान करेंगी।

ट्रैफिक बनी समस्या

गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ के कारण जाम जेसी स्थिति बन गई है। यातायात पुलिस सुबह से ही विधि व्यवस्था और याताात के सुगम संचालन में जुटी है।

प्रशासन ने जारी किया घाटों की सूची

जिला प्रशासन ने गंगा घाटों पर उमड़ने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए पहले ही वैसे घाटों की सूची जारी कर दी जहां के घाट खतरनाक है। व्रतियों को वहां जाने से मना किया जा रहा है। साथ में गंगा में पेट्रोलिंग के साथ ही मांइकिग की व्यवस्था भी की गई है।

देश से लेकर विदेशों तक फैली है छठ की धूम

छठ पर्व बिहार, झारखंड के अलावा दिल्ली, कोलकाता और मुंबई आदि महानगरों में भी मनाया जाने लगा है। इसका कारण है काम की तलाश में निकले बिहारी प्रवासियों ने यहां अपना आशियाना बना लिया है। वहीं अपने पर्व त्योहार भी मनाने लगे हैं। घर आने में छुट्टी और ट्रेन की समस्या भी बड़ी वजह बताई जाती है।

ये भी पढ़े  :  चित्रगुप्त समाज ने भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा का धेराव कर जताया विरोध, बीजेपी नेतृत्व पर भी निकाली भड़ास

जमशेदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित...

जमशेदपुर: शहर में ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने और अतिक्रमण रोकने के मकसद से सिटी SP ललित मीना सोमवार को खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने...

नशे के खिलाफ झारखंड का बड़ा कदम, जानिए क्या है हेमंत...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नशीले और प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन का इंसानी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि...

रेलवे से लेकर एम्स तक, झारखंड को क्या मिला मोदी सरकार...

रांची:भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल को विकास, जन-कल्याण और सुशासन का...