आस्थाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे छठवर्ती

बाढ़/औरंगाबाद : आस्था का महापर्व चैती छठ का आज यानी 24 मार्च का तीसरा दिन है। आज छठवर्ती भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंची है। बाढ़, मोकामा और औरंगाबाद में छठवर्तियों की भीड़ उमड पड़ी। छठ में लगने वाले सभी मौसमी फल पकवान दौरा सूप लेकर घाट पर आए हैं।

छठवर्ती गंगा में खड़े होकर भगवान भास्कर की उपासना कर रहे हैं

वहीं बहुत सारे छठवर्ती गंगा में खड़े होकर भगवान भास्कर की उपासना कर रहे हैं और भगवान को विभिन्न प्रकार के फल पकवान अर्पण कर रहे हैं। वहीं छठ व्रती के भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी चाक-चौबंद है। गंगा नदी में सुरक्षा की दृष्टिकोण से एसडीआरएफ की टीम लगी है। घाट को सुसज्जित बनाया गया है।

Barh Chhath 1 22Scope News

Barh Chhath 2 22Scope News

Barh Chhath 3 22Scope News

औरंगाबाद शहर के अदरी नदी में डूबते सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ पर्व के तीसरे दिन का अनुष्ठान हुआ पूरा

औरंगाबाद शहर के अदरी नदी के साथ साथ विभिन्न कुंडों, तालाबों एवं पोखरों में मंगलवार की शाम छह बजे छठव्रतियों द्वारा अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य समर्पित कर लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन का अनुष्ठान संपन्न किया गया। आज के दिन छठव्रतियों ने भगवान भास्कर की आराधना के लिए सुबह से ही विभिन्न प्रकार के प्रसाद बनाए और उन्हें लेकर छठी मईया के गीत गाते हुए घाटों पर पहुंचे। नदी में खड़े होकर भगवान सूर्य के अस्त होने की प्रतीक्षा की और जैसे ही सूर्य अपने अस्त मार्ग पर पहुंचे। वैसे ही छठव्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य समर्पित किया। कल यानी कि बुधवार को प्रातःकालीन सूर्य को अर्घ्य देकर छठव्रती व्रत को पूर्ण करेंगे।

Aurangabd Chhath 22Scope News

Aurangabd Chhath 1 22Scope News

यह भी पढ़े : चैती छठ का पहला अर्घ्य आज, घाटों पर तैयारियां पूरी

विकाश कुमार और रुपेश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img