शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया गया

रांची: झारखंड में हुए बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धार्थ को रायपुर से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर गुरुवार को रांची लाया गया। यहां सदर अस्पताल में उसका मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है।

सिंघानिया छत्तीसगढ़ का एक चर्चित शराब कारोबारी है और झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में उसकी भूमिका को लेकर लंबे समय से जांच चल रही थी। झारखंड एसीबी की टीम ने रायपुर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे विधिक प्रक्रिया के तहत ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया गया।

सूत्रों के अनुसार, एसीबी के पास सिंघानिया के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, जिससे उसके इस घोटाले में प्रत्यक्ष संलिप्तता की बात सामने आती है। मामले की जांच में कई और नामों का खुलासा होने की संभावना है।

अब एसीबी की टीम रांची में पूछताछ कर मामले से जुड़ी और जानकारियां जुटाने में लगी है।

 

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...