Jharkhand Liquor Scam: शराब घोटाला Case में ACB की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी नवीन केडिया Goa के Spa से गिरफ्तार, Ranchi लाया जा रहा

Jharkhand Liquor Scam:झारखंड शराब घोटाले में ACB ने छत्तीसगढ़ के कारोबारी नवीन केडिया को गोवा के स्पा से गिरफ्तार किया। देसी शराब सप्लाई में 136 करोड़ के नुकसान का आरोप।


Jharkhand Liquor Scam: गोवा के स्पा से पकड़ा गया शराब कारोबारी

रांची: झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया को गोवा से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम ने उसे एक स्पा सेंटर से उस समय पकड़ा, जब वह मसाज करा रहा था।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम नवीन केडिया को ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाने की प्रक्रिया में जुटी है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

Jharkhand Liquor Scam:छत्तीसगढ़ डिस्टलरी का संचालक है नवीन केडिया

नवीन केडिया छत्तीसगढ़ डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड का संचालक है। जांच एजेंसियों के अनुसार, झारखंड में देसी शराब की आपूर्ति से जुड़े टेंडर और एग्रीमेंट प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। एसीबी लंबे समय से इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

  • झारखंड शराब घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई

  • कारोबारी नवीन केडिया गोवा के स्पा से गिरफ्तार

  • ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाने की तैयारी

  • देसी शराब सप्लाई में 136 करोड़ रुपये के नुकसान का आरोप

  • टेंडर से पहले सप्लाई और कमीशनखोरी की पुष्टि


Jharkhand Liquor Scam:निम्न स्तर की देसी शराब से 136 करोड़ का नुकसान

एसीबी की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि झारखंड में सप्लाई की गई देसी शराब में संदिग्ध और हानिकारक कण पाए गए। गुणवत्ता मानकों की अनदेखी करते हुए शराब की आपूर्ति की गई, जिससे उत्पाद विभाग को करीब 136 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ।

जांच में यह भी सामने आया है कि नियमों के विपरीत कंपनी को टेंडर और विभागीय एग्रीमेंट से पहले ही शराब सप्लाई का काम दे दिया गया था।

Jharkhand Liquor Scam:ठेका पाने के लिए कमीशनखोरी का आरोप

एसीबी के अनुसार, ठेका हासिल करने के लिए मोटी रकम कमीशन के रूप में दी गई। यही नहीं, पूरी प्रक्रिया में विभागीय नियमों को दरकिनार किया गया। अब एसीबी नवीन केडिया से पूछताछ कर इस घोटाले से जुड़े अन्य आरोपियों और अधिकारियों की भूमिका की भी पड़ताल करेगी।

आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...