पूर्व डीसी छवि रंजन ने विष्णु अग्रवाल से अपने संबंध माने

282
Advertisment

रांची: पूर्व डीसी छवि रंजन से इडी की पूछताछ – दस्तावेज में जालसाजी कर जमीन की खरीद-बिक्री करने के मामले में गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर लिये गये रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ने इडी की पूछताछ में व्यवसायी विष्णु अग्रवाल के खर्च पर गोवा घूमने की बात मानी. हालांकि, वह इसकी सही जानकारी नहीं दे रहे हैं कि व्यवसायी ने उन पर इतनी मेहरबानी क्यों दिखायी ?

Advertisment

इडी को जांच के दौरान विष्णु अग्रवाल के मोबाइल फोन से मिले आंकड़ों के विश्लेषण से जानकारी मिली थी कि उन्होंने तत्कालीन उपायुक्त के गोवा घूमने का खर्च उठाया था. इस मद में हुए खर्च का भुगतान उसने दिल्ली के ट्रेवल एजेंट को नकद के रूप में किया था.

 पूर्व डीसी छवि रंजन

पूछताछ के दौरान पूर्व डीसी छवि रंजन

पूछताछ के दौरान छवि रंजन ने सेना के कब्जेवाली जमीन और हेहल के बजरा मौजा की जमीन मामले में फर्जी मालिकों के पक्ष में फैसला देने की बात भी मान ली. हालांकि, इसके लिए जमीन के असली मालिकों को ही दोषी बता रहे हैं. उनका कहना है कि मामले की सुनवाई के दौरान सेना की ओर से और बजरा में जमीन के असली मालिकों की ओर से जमीन के दस्तावेज ही नहीं पेश किये गये.

इसलिए उन्हें दूसरे पक्ष के हक में फैसला देना पड़ा. इधर, फर्जी दस्तावेज के आधार पर सेना के कब्जेवाली जमीन खरीदने के मामले में इडी ने जगत बंधु टी स्टेट के निदेशक दिलीप घोष को समन कर पूछताछ के लिए हाजिर होने का समय दिया था. लेकिन, वह निर्धारित समय पर इडी के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय नहीं पहुंचे. घोष ने इडी को एक पत्र लिख कर यह सूचित किया है कि उनकी तबीयत खराब है.

विष्णु अग्रवाल व अन्य 3 लोगों से ईडी आज करेगी पूछताछ

Advertisement