
रांची: रविवार की सुबह निलंबित आईएएस छवि रंजन को पूछताछ के लिए ईडी कार्यलय लाया गया. ईडी के अगले 6 दिनों तक छवि रंजन से पूछताछ करेगी.
इसको लेकर ईडी सूत्रों का कहना है कि दो दिन पूर्व गिरफ्तारी से पहले ईडी के द्वारा जो पूछताछ छवि रंजन की गई थी उस दौरान जिन सवालो का जवाब ईडी को नहीं मिला था उन सवालों का जवाब ईडी खोजने की कोशिश करेगी इकसे लेकर ईडी नये तथ्यों के साथ छवि रंजन से पूछताछ करेगी.
वही जमीन घोटाले से जूड़े अन्य लोगों को एक बार फिर छवि रंजन के आमना सामने कराया जा सकता है.ईडी ने अभी तक जमीन घोटाले मामले में छवि रंजन सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके पहले जमीन घोटाले मामले में 7 लोगों को ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी ने जमीन घोटाले मामले में 13 अप्रैल को छवि रंजन के कई ठिकानों पर छापेमारी किया था। इस छापेमारी के दौरान ईडी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए थे, जिसके बाद सात लोगों को गिरफ्तारी हुई थी।
निलंबित IAS छवि रंजन को ED कोर्ट में किया गया पेश, दोबारा मिला 4 दिनों का रिमांड


















