मुंगेर : मुंगेर जिला के असरगंज प्रखंड के दस पंचायतों में 20 अक्टूबर को मतदान होना है. उसके पांच दिन पहले ही असरगंज थाना ने पुलिस पर हुए हमले के मुख्य आरोपी सह मकवा पंचायत के मुखिया पद के लिये प्रत्याशी मीनाक्षी देवी के पति पप्पू सिंह को पुलिस ने मकवा पंचायत से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
वहीं अपने पति की गिरफ्तारी से नाराज मुखिया प्रत्याशी मीनाक्षी देवी ने पुलिस और विरोधियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि साजिश के तहत गिरफ्तारी करवाई गई है. प्रत्याशी ने बताया कि रहमतपुर पंचायत की पंचायत समिति है जिस कारण विरोधी हावी होना चाहते है. यही कारण है कि उसके पति को गिरफ्तार करवा दिया गया.
बता दें कि चार माह पहले पप्पू सिंह के घर शराब बरामद किया गया था, उसी को लेकर गांव वालों ने पुलिस पर हमला कर दिया. जिसमें एक जवान को ज्यादा चोटें आई थी. जिसे भागलपुर में इलाज के लिये भर्ती करवाया था.
रिपोर्ट : अतहर खान


















