चुनाव से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा

Desk. लोकसभा चुनाव से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त को जेड (Z) श्रेणी की सुरक्षा मिली है। इसकी घोषणा केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से की गयी है। बता दें कि कल ही टीएमसी सांसदों ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के प्रमुख को बदलने की मांग को लेकर चुनाव आयोग के बाहर प्रदर्शन किया था।

मुख्य चुनाव आयुक्त को Z श्रेणी की सुरक्षा

कल सीबीआई, आईटी, एनआईए और ईडी के प्रमुखों को बदलने की मांग को लेकर टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग की फुल बेंच से मुलाकात की थी। इसके बाद चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर टीएमसी के सांसद धरने पर बैठ गये थे। फिर पुलिस ने इन सांसदों को हिरासत में ले लिया था।

bhawna 10 22Scope News

लोकसभा चुनाव का ऐलान

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...