जीतन राम मांझी व मंत्री संतोष कुमार सुमन द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 12 स्ट्रैंड रोड पटना में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शरीक हुए। मुख्यमंत्री को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी ने गुलदस्ता भेंटकर अभिनंदन किया।

दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे की दुआ मांगी

इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई। दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे की दुआ मांगी। इस अवसर पर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री श्याम रजक, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अनिल कुमार, विधान पार्षद ललन सर्राफ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं रोजेदार मौजदू थे।

CM Manjhi 1 22Scope News

CM Manjhi 3 22Scope News

CM Manjhi 2 22Scope News

यह भी पढ़े : एक अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा, जेवरात, नग चोरी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने क्लब में हुई हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर लिया है। नगर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरपुर...

Deoghar News: उदय शंकर सिंह ने किया 92 लाख की योजना...

Deoghar News: देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया...

12 साल पुराने तेजाब हमले के मामले में आरोपी दोषी करार,...

मोतिहारी : मोतिहारी से एक सनसनीखेज और लंबे समय से चल रहे आपराधिक मामले में अहम मोड़ आया है। जमीन विवाद को लेकर हुए...