मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दिल्ली में बन रहे झारखंड भवन का किया अवलोकन

रांची. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन दिल्ली दौरे पर है। आज उन्होंने यहां बन रहे झारखंड भवन का अवलोकन किया। दिल्ली के केंद्र बिंदु कनाट प्लेस में बन रहे नए झारखंड भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अभी झारखंड भवन वसंत विहार में अवस्थित है। नए भवन को केंद्र में होने से सभी लोगों के लिए सुगमता बढ़ जाएगी।

मुख्यमंत्री चंपाई ने कहा कि बहुत समय से झारखंड भवन को दिल्ली के केंद्र में होने की आवश्यकता थी। अब ये आवश्यता पूरी हो रही है। नया झारखंड भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। हमें आशा है कि जल्द ही इसको क्रियान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड के मुख्य स्थानिक आयुक्त के श्रीनिवासन और झारखंड भवन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Bihar News: मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये देगा इंडियन...

 बिहार में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडक्शन एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये दिए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने भी एक...

Bihar Green Gram Farming: बिहार के 10 जिलों में 6,250 एकड़...

बिहार में हरा चना की अगेती खेती को बढ़ावा देने के लिए 10 जिलों में 6,250 एकड़ का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों...

JTET 2026: परीक्षा की तैयारियों को लेकर कार्यशाला, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 की तैयारियों को लेकर जैक सभागार में कार्यशाला हुई। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित परिवहन और परीक्षा प्रक्रिया का...