सीएम हेमंत सोरेन ने किया नवनिर्मित झारखंड भवन का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान नवनिर्मित झारखंड भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने भवन की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Ad2 1 22Scope News

सीएम हेमंत सोरेन ने दिया निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित झारखंड भवन में आने वाले अतिथियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने भवन की साफ-सफाई, रख-रखाव और अन्य व्यवस्थाओं को उच्च स्तर पर बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अतिथि कक्ष, कांफ्रेंस हॉल, डाइनिंग हॉल सहित भवन के विभिन्न हिस्सों का भी गहन निरीक्षण किया।

IPRD 1 22Scope News

निरीक्षण के दौरान विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, विधायक राजेश कच्छप, विधायक सोनाराम सिंकू, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल और झारखंड भवन, नई दिल्ली के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...

Rupi Soren Funeral: मां की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रो पड़े...

Rupi Soren Funeral: दिवंगत रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच चुका है। अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। रूपी...