मुख्यमंत्री ने 43 नए डीलक्स बसों का किया लोकार्पण

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी 19 दिसंबर को एक अणे मार्ग से के सौजन्य से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) के अंतर्गत 43 डिलक्स बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के पूर्व डीलक्स बस का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और बस में दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। नई डीलक्स बसों के परिचालन से राज्य के विभिन्न हिस्से में लोगों को सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। सस्ती, सुलभ, सुगम, सुरक्षित अत्याधुनिक सुविधायुक्त परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए इन 43 डिलक्स बसों का परिचालन राज्य के विभिन्न अंतरक्षेत्रीय मार्गों पर किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल और राज्य परिवहन आयुक्त नवीन कुमार सहित परिवहन विभाग के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Nitish Bus 1 22Scope News

Nitish Bus 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘हमारा बिहार हमारी सड़क’ Mobile App का किया लोकार्पण

यह भी देखें :

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...