12 घंटे में दो Businessmen की हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

पटना: राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में अपराधी बेलगाम हो कर बगैर किसी डर या भय के आपराधिक वारदात को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। राजधानी पटना के फतुहा में गुरुवार को बेख़ौफ़ अपराधियों ने दो व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी। पहली घटना गुरुवार सुबह की है जब एक किरण व्यवसायी राजकिशोर अपनी दुकान खोल कर साफ सफाई कर रहे थे तभी बाइक सवार अपराधी पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुन जब परिजन और आसपास के लोग दौड़े तो अपराधी मौके से फरार हो गए।

आनन फानन में परिजनों ने उन्हें पीएचसी पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना गुरुवार रात की है जहां अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे एक सरिया व्यवसायी की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सरिया व्यवसायी उदय यादव अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। वह जैसे ही घर के समीप पहुंचे बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। आनन फानन में परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 12 घंटे के अंदर दो दो व्यवसायियों की हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है।

वहीं व्यवसायी की हत्या से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार की सुबह बख्तियारपुर पटना मुख्य सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है वहीं सड़क जाम कर रहे लोगों को भी समझा बुझा कर सड़क जाम खत्म करवाया। फ़िलहाल पुलिस दोनों व्यवसायी हत्याकांड में आसपास के सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Patna Book Fair में मिलेंगी भू-नक्शा और राजस्व विभाग की अन्य सेवाएं

Businessmen Businessmen Businessmen

Businessmen

Saffrn

Trending News

स्वास्थ्य केंद्र के स्थान को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, संवेदक पर...

Dhanbad:  धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बड़पिछरी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण विवादों के घेरे में है। ग्रामीणों ने संवेदक पर स्थान...

CCL रेलीगढ़ा कोलयरी से 29 टन कोयला लेकर चला हाईवा, रास्ते...

Jharkhand: CCL अरगड्डा क्षेत्र के रेलीगड़ा कोलयरी में कोयला हेराफेरी करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है, इसे लेकर कोलियरी रेली गढ़ा...

मुख्यमंत्री ने की सूचना एवं जन-संपर्क, सिविल विमानन व नगर विकास...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सिविल विमानन विभाग और नगर विकास एवं आवास...

बंगाल पहुंचे CM Hemant, कहा- हम भी ममता दीदी की इस...

Bengal: बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचे हैं।ऐसे में चुनाव प्रचार जोरों पर हैं और...

मुख्यमंत्री ने की कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन में वाचनालय विकसित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय पटना के परिसर में स्थापित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img