मुख्यमंत्री ने शहीद वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क का किया निरीक्षण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क जाकर 23 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाले वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पार्क को पूरी तरह मेंटेन रखें ताकि यहां पर आनेवाले लोगों को सहूलियत हो और वे आनंदित महसूस करें।

Goal 5 22Scope News

शौर्य दिवस पर जेपी गंगा पथ के पास आयोजित होने वाले एयर शो कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने 23 अप्रैल को शौर्य दिवस पर जेपी गंगा पथ के पास आयोजित होने वाले एयर शो कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। एयर शो कार्यक्रम को देखने के लिए सभ्यता द्वार के सामने जेपी गंगा पथ पर बैठने की व्यवस्था की जा रही है। यह जगह प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के सामने जेपी गंगा पथ अंडरपास से पूरब की तरफ सभ्यता द्वार के नजदीक गंगा नदी के किनारे है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर इंतजाम को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

यह भी देखें :

शौर्य दिवस पर सूर्य किरण एरोबैटिक टीम, हॉक-132 जेट विमानों द्वारा आकाश में करतबों का करेगी प्रदर्शन

पटना में पहली बार 23 अप्रैल को शौर्य दिवस पर सूर्य किरण एरोबैटिक टीम, हॉक-132 जेट विमानों द्वारा आकाश में करतबों का प्रदर्शन करेगी। जेपी गंगा पथ पर लगभग एक घंटा का यह भव्य एयर शो होगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Nitish Veer 22Scope News

यह भी पढ़े : CM नीतीश ने आज महिला संवाद कार्यक्रम की कर दी शुरुआत

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...