मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर सड़क मार्ग से विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर सड़क मार्ग से विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान जेपी गंगा पथ से होते हुए दीघा के पाटीपुल घाट, जेपी सेतु पश्चिमी घाट, जेपी सेतु घाट, पहलवान घाट, एलसीटी घाट, कलेक्ट्रेट घाट एवं कृष्णा घाट का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने दीघा के पाटीपुल घाट पर रुककर वहां की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर प्रकार से छठ घाटों को तैयार करायें। छठ व्रती सुगमतापूर्वक गंगा नदी के छठ घाटों तक आवागमन कर सकें, इसे ध्यान में रखते हुए रास्तों को दुरूस्त कराएं।

छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। छठ व्रतियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सुविधाओं का विशेष ख्याल रखें ताकि उन्हें अर्घ्य देने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Nitish Ghat 2 22Scope News

यह भी पढ़े : नीतीश ने बख्तियारपुर काली मंदिर के जीर्णोद्धार व सौन्दर्गीकरण कार्य का किया अनावरण, मंदिर में की पूजा

यह भी देखें : 

Swine Flu Jharkhand: झारखंड में Swine Flu की दस्तक, रिम्स में...

 झारखंड में स्वाइन फ्लू यानी एचवनएनवन संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। रिम्स में 11 संदिग्ध मरीजों में 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।Swine...

Jharkhand Railway: हटिया-बानो के बीच पहली बार चलेगी Unreserved Special Train,...

 दक्षिण-पूर्व रेलवे हटिया-बानो के बीच 1 सितंबर से अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 30 नवंबर तक रोजाना ट्रेन चलेगी, किराया सिर्फ 65 रुपये होगा।Jharkhand Railway...

Jharkhand Rain Alert : रक्षाबंधन पर बारिश के बीच बंधेगी राखी,...

 रक्षाबंधन पर झारखंड में बारिश का दौर जारी रहेगा। रांची समेत कई जिलों में 2 सितंबर तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी...