मुख्यमंत्री मंईया बलवान योजना: 50 लाख महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का नया अवसर

झारखंड सरकार 15 नवंबर को मुख्यमंत्री मंईया बलवान योजना की घोषणा करेगी। इसके तहत 50 लाख लाभुक महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ा जाएगा।


मुख्यमंत्री मंईया बलवान योजना रांची: झारखंड सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ी पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री मंईया बलवान योजना शुरू की जाएगी। इस योजना की आधिकारिक घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड स्थापना दिवस (15 नवंबर) को करने वाले हैं।

वर्तमान में मंईया सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष तक की 50 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। इन महिलाओं को सरकार हर माह 2500 रुपये देती है, जिसके लिए प्रतिमाह 1250 करोड़ रुपये का व्यय किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पहले भी कहा था कि यह राशि केवल बैंक अकाउंट में जमा होकर न रुके, बल्कि महिलाओं के और उनके परिवार के सर्वांगीण विकास में उपयोग हो।


 Key Highlights

  • मंईया सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के लिए नई मुख्यमंत्री मंईया बलवान योजना बनेगी।

  • झारखंड स्थापना दिवस (15 नवंबर) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे घोषणा।

  • योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ा जाएगा।

  • लाभुक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह (SHG) से जोड़ा जाएगा।

  • वर्तमान में 50 लाख महिलाएं मंईया सम्मान योजना से लाभान्वित, सरकार हर माह 1250 करोड़ रुपये वितरित कर रही है।

  • जोहार योजना के तहत अतिरिक्त राशि दी जाएगी ताकि महिलाएं बिजनेस खड़ा कर सकें।


मुख्यमंत्री मंईया बलवान योजना:

नई योजना का उद्देश्य इन्हीं लाभुक महिलाओं को उद्यमी बनाना है। इसके लिए उन्हें स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जोड़ा जाएगा और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार चाहती है कि महिलाएं इस राशि से अपना व्यवसाय खड़ा करें।

मुख्यमंत्री मंईया बलवान योजना:

इसके अतिरिक्त, सरकार जोहार योजना के तहत आर्थिक सहायता भी देगी, ताकि महिलाओं को बिजनेस शुरू करने में किसी तरह की परेशानी न हो। ग्रामीण विकास विभाग इस योजना की रूपरेखा तैयार कर रहा है। प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के बाद कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी।

अगर सब कुछ तय समय पर हुआ, तो 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री मंईया बलवान योजना का शुभारंभ किया जाएगा, जो झारखंड की लाखों महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाएगी।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...