पटना : बिहार में लगातार कोरोना का मामला बढ़ रहा है. राज्य में संक्रमितों की संख्या हर दिन नये आंकड़े छू रहे हैं. इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. इस बात की जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है.
मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया है कि डॉक्टरों की सलाह पर कोरोना संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद को आइसोलेशन में रखा है. सीएम नीतीश ने राज्य के लोगों से कोविड गाइडलाइन पालन करने की अपील की है.
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कोरोना जाँच में पॉज़िटिव पाये गए हैं। चिकित्सकों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है।
— CMO Bihar (@officecmbihar) January 10, 2022
जानकारी के मुताबिक सुबह जब सीएम नीतीश कुमार का एंटीजन टेस्ट किया गया था तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. हालांकि लक्षण दिखने के बाद जब उनका आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया तो जांच रिपोर्ट में वे पॉजिटिव पाए गए.
गौरतलब है कि देश में कोरोना के संक्रमण में बढ़ोतरी के साथ ही बिहार में भी कोरोना के आंकड़ों में तेजी से वृद्धि हो रही है. जैसे-जैसे बिहार में कोरोना की टेस्टिंग बढ़ी है वैसे-वैसे संक्रमित मरीजों के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं. बिहार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को एक लाख 96 हजार 909 सैंपल की जांच हुई थी जिसमें से 5022 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. बता दें कि 10 जिलों में 100 से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आए हैं.
रिपोर्ट : शक्ति
मुख्यमंत्री नीतीश पर चलने वाला है भाजपाई बुलडोजर-राजद
बीजेपी में शामिल हुए आरपीएन सिंह, कहा- कांग्रेस अब पहले वाली पार्टी नहीं रही







