मुख्यमंत्री ने तख्त श्री हरिमंदिर जी में मत्था टेका, की राज्य के सुख, शांति व समृद्धि की कामना

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्रीहरिमंदिर जी परिसर पटना साहिब पहुंचे। मुख्यमंत्री ने तख्त श्रीहरिमंदिर जी, पटना साहिब में मत्था टेका और राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्री हरिमंदिर जी प्रबंधक कमिटी के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री को तलवार, अंगवस्त्र, सरोपा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा- गुरु की प्रेरणा से देश आगे बढ़ रहा है

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गुरु की प्रेरणा से देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। नीतीश कुमार ने बिहार का लंबे समय तक नेतृत्व करते हुए राज्य को आगे बढ़ाया है। हमलोगों ने बेहतर तरीके से 350वां प्रकाश पर्व मनाया है। यहां की संरचना को काफी बेहतर किया गया है। श्री गुरुगोविंद सिंह जी महाराज की पूरे प्रदेश पर कृपा बनी रहे। राज्य समृद्ध हो, देश विकसित हो, यही हमारी कामना है।

CM Gurudwara 1 22Scope News

CM Gurudwara 2 22Scope News

CM Gurudwara 4 22Scope News

CM सम्राट के साथ विधायक के अलावा कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा, अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारीगण, गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सदस्यगण, सेवादार एवं श्रद्धालुगण मौजूद थे।

CM Gurudwara 5 22Scope News

CM Gurudwara 3 22Scope News

CM Gurudwara 6 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों से किया विचार-विमर्श

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Chas: स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन भुगतान पर अपडेट, चास नगर निगम...

Chas: चास नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी एक अहम समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की मौजूदा स्थिति, स्वास्थ्य कर्मियों की...

22 वर्षीय अभिनेत्री संचिता उगले का निधन, टीवी इंडस्ट्री में शोक...

मुंबई: लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ में अभिनय कर चुकीं अभिनेत्री संचिता उगले का 22 वर्ष की आयु में निधन...

मुख्यमंत्री ने कहा- गयाजी के खिजरसराय में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का...

गयाजी : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने संयुक्त रूप से आज गयाजी जिला स्थित...