मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों से किया विचार-विमर्श

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज चार देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और उनके साथ विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ मुलाकात की

मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान वहां की कार्य पद्धति के संबंध में विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सचिवालय के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

CM Secretariat 2 22Scope News

 

CM सम्राट के साथ दोनों डिप्टी सीएम के अलावा कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकारी गोपाल सिंह, गृह विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Secretariat 1 22Scope News

CM Secretariat 3 22Scope News

 

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं व गणमान्य व्यक्तियों से की मुलाकात

जमशेदपुर में डंपर ने छीनी 25 वर्षीय युवक की जान, सड़क...

जमशेदपुर: सोमवार को परसुडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलगाझुड़ी मुख्य सड़क पर एक दुखद सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।...

Hazaribagh: आखिर क्यों ठाकुरजी की मूर्ति गोद में उठाकर डीसी कार्यालय...

Hazaribagh: जिले के इचाक स्थित ऐतिहासिक ठाकुरबाड़ी मंदिर की जमीन को लेकर एक अनोखा और भावनात्मक दृश्य उपायुक्त कार्यालय में देखने को मिला। मंदिर...

सादगी, संघर्ष और जनसेवा की मिसाल थे A.K. Roy, जयंती पर...

धनबाद: सोमवार को सरायढेला में बने स्मारक स्थल पर पूर्व सांसद और जाने-माने मजदूर नेता कॉमरेड A.K. Roy की जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि...