मुख्यमंत्री ने कहा- ‘Triple T’ से बनेगा भ्रष्टाचार मुक्त बिहार, सुशासन को मिलेगी नई मजबूती

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस एवं बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन में निगरानी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने निगरानी अनवेषण ब्यूरो के नवीन लोगो का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष निगरानी विभाग के कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस के अवसर पर मैं बिहारवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं

कार्यक्रम को सबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस के अवसर पर मैं बिहारवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी नौ प्रमंडलों में विशेष निगरानी न्यायालय (स्पेशल विजिलेंस कोर्ट) की स्थापना की जाएगी, ताकि भ्रष्टाचार के मामलों का त्वरित निस्तारण हो व दोषियों को शीघ्र दंड मिल सके। बिहार में अपराध एवं आर्थिक अपराध से जुड़े मामलों में सरकारी गवाहों को यदि गवाही देने के लिए कहीं जाना पड़े, तो उन्हें परिवहन भत्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को ध्यान में रखते हुए बिहार के प्रत्येक जिले में निगरानी थाना तथा सभी अनुमंडलों में निगरानी ओपी स्थापित की जाएगी। बिहार की आर्थिक अपराध इकाई एवं निगरानी अन्वेषण ब्यूरो अपने साथ विशेषज्ञ व्यक्तियों को जोड़ते हुए ऐसी आधुनिक एवं स्मार्ट कार्यप्रणाली विकसित करे कि विशेष परिस्थिति में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को भी इनके सहयोग की आवश्यकता महसूस हो।

CM TTT 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, स्पेशल विजिलेंस यूनिट व आर्थिक अपराध इकाई सीधे कार्रवाई करे

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, स्पेशल विजिलेंस यूनिट तथा आर्थिक अपराध इकाई सीधे कार्रवाई करे। भ्रष्टाचार करनेवाले लोगों को चिन्हित कर बिहार सरकार उनके जब्त किए गए परिसरों में विद्यालय संचालित करेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्रियों, विधायकों और शीर्ष से लेकर निचले स्तर तक के अधिकारियों के विरुद्ध हमारी सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। गरीबों को न्याय दिलाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से ‘सहयोग शिविर’ कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है। न्याय के साथ विकास तभी संभव है, जब सरकार की नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी गड़बड़ी के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

CM TTT 2 22Scope News

शॉर्टकट की संस्कृति छोड़कर ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा अपनाना होगा – मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि शॉर्टकट की संस्कृति छोड़कर ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा अपनाना होगा। विद्यालयों में भ्रष्टाचार विरोधी जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार बनाने के लिए काफी काम किया है, उसे आगे बढ़ाने में हमलोग लगे हैं। उन्होंने कहा कि Triple T’ (Transperancy, Technology and Trust) से बिहार भ्रष्टाचार मुक्त बनेगा और इससे सुशासन को भी नई मजबूती मिलेगी। पुनः मैं आप सभी को बधाई देता हूं। आप सभी बिहार को आगे बढ़ाने व समृद्ध बिहार बनाने में अपना योगदान दीजिए।

CM TTT 4 22Scope News

कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री , निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव व निगरानी अंवेषण ब्यूरो के महानिदेशक ने भी किया संबोधित किया

कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर एवं निगरानी अंवेषण ब्यूरो के महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित मंत्रियों, अधिकारियों एवं कर्मियों ने सतर्कता शपथ पत्र पढ़कर अपने सभी कार्यों का निष्पादन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता से करने और सभी कार्यों के संचालन में संबंधित कानून और नियमावली/प्रक्रियाओं का पालन करने के साथ ही जनहित को सदैव सर्वोपरि रखने का शपथ लिया। निगरानी अनवेषण ब्यूरो के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर ने मुख्यमंत्री को पौधगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

CM TTT 3 22Scope News

CM TTT 5 22Scope News

CM सम्राट के साथ डिप्टी सीएम, कई मंत्री व कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, गृह सचिव कुंदन कुमार, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बिहार के महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे। जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के विभिन्न हिस्सों से प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यक्रम से जुड़े थे।

CM TTT 6 22Scope News

यह भी पढ़े : ‘TB-मुक्त बिहार’ के लिए मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, 14 अगस्त तक एक करोड़ स्क्रीनिंग का लक्ष्य हासिल करने के लिए ‘मिशन मोड’ में करें काम

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...