Commercial Advertisment

Chhapra में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, लोगों ने कहा…

सारण: सारण के छपरा में छोटी तेलपा पुलिस लाइन स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान मंदिर में हनुमान जी के साथ ही राधा कृष्णा और मां दुर्गा की मूर्ति की भी स्थापना की गई। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हनुमान जी के जयघोष और जयजयकार से पूरा इलाका गुंजायमान रहा।

इस दौरान आयोजक ने बताया कि 31 जनवरी से चल रहे इस आयोजन में 3 फरवरी को सभी देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। प्राण प्रतिष्ठा आचार्य रंगनाथ मिश्रा, श्यामसुंदर मिश्रा, संजय पाठक सहित दर्जनों पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ की। तेलपा पुलिस लाइन गेट के समीप बना यह भव्य पंचमुखी हनुमान मंदिर अब लोगों के लिए पूजा अर्चना का एक केंद्र बन गया। वर्षों से लोग इस मंदिर बनाने की कोशिश कर रहे थे।

लोगों ने बताया कि इस जगह पर अक्सर सड़क दुर्घटनाएँ होती थी।पहले यहां अष्टयाम शुरू की गई जिसके बाद सड़क दुर्घनाओं में कमी आई फिर लोगों ने यहां मंदिर बनाने के बारे में सोचा और फिर मंदिर निर्माण कराया गया। प्राण प्रतिष्ठा में नगर निगम की पूर्व मेयर राखी गुप्ता, बीरेंद्र कुमार यादव मुख्य यजमान के रूप में थे जबकि वार्ड 39 के वार्ड पार्षद हेमन्त कुमार नितेश यादव, छोटू कुमार, सुनील यादव, मोहन यादव, मंटू यादव, दिनेश राय, अंशु कुमार, भोला राय, राजकिशोर राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-  BPSC अध्यक्ष की नियुक्ति नियमों के विरुद्ध? सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

सारण से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Chhapra Chhapra Chhapra

Chhapra

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...