बेरमो (बोकारो) : जरीडीह प्रखंड के बाराडीह ऊपर टोला में 12 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो गई। मृतक का नाम झंडू महतो है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे नहाने की बात कहकर झंडू घर से निकला था।
लौटने में बहुत देर हुई तो परिजनों ने तलाशना शुरू किया और तालाब किनारे पहुंचा तो देखा की उसकी चप्पल और साइकिल वहीं पड़ा है। शक होने पर तालाब में खोजबीन शुरू किया गया उसके बाद बच्चा का शव मिला।
रिपोर्ट : मनोज कुमार







