Advertisment

मछली फंसाने के दौरान बच्चे की मौत, घर में पसरा मातम

नवादा : रजौली थाना क्षेत्र के अंधरवारी पंचायत के सलेमपुर गांव के आहर में मछली फंसा रहे एक बच्चे की मौत पानी में डूबने के कारण हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग बच्चे को बचाने के लिए दौड़ पड़े। किन्तु देरी हो जाने के कारण बच्चे ने अपना दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सलेमपुर गांव निवासी ललन राजवंशी के 15 वर्षीय पुत्र साजन कुमार के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि मछली पकड़ने के क्रम में गांव के स्थानीय पाइन के बगल में बड़की आहर में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक अपने दादा दरोगी राजवंशी के साथ थोड़ी दूरी पर पोता साजन कुमार मछली पकड़ रहा था। इस दौरान पोते का पैर फिसला और बच्चा काल के गाल में समा गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बलों को घटनास्थल पर भेजा गया है। पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : रजौली पुलिस ने विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर को किया गिरफ्तार

यह भी देखें :

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Giridih Mushroom Poisoning: तिसरी में जंगली मशरूम खाने के बाद बिगड़ी...

Giridih Mushroom Poisoning: जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में जंगली मशरूम खाने से एक महिला और दो बच्चे बीमार पड़ गए। मशरूम खाने के...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 24 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हो रही थी जो कि खत्म हो गई है। कैबिनेट की...

मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा- प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के...

पटना : प्रकृति और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में बाघों की अहम भूमिका है। बाघों का संरक्षण सिर्फ एक वन्यजीव को सुरक्षित...