Advertisement
Advertisement
Advertisement

रजौली पुलिस ने विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर को किया गिरफ्तार

नवादा : रजौली थाना क्षेत्र के न्यू बायपास के समीप शनिवार को एसआई सत्येन्द्र सिंह ने पुलिस बलों के सहयोग से 24 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों को थाना परिसर लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, तीन लोग शराब को बैग में भरकर चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी को पार करने के उद्देश्य से कोडरमा की एक ट्रेन में चढ़े।

आपको बता दें कि वे लोग ट्रेन से फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर उतर गए एवं फतेहपुर रेलवे स्टेशन से टेम्पो पर सवार होकर सिरदला पहुंचे। सिरदला पहुंचने के बाद तीनों ने सिरदला बस स्टैंड से नवादा की ओर जाने वाली भोले शंकर नामक बस में बैठ गए।उसके बाद बस जब रजौली बायपास पहुंची तो बायपास में पहले से तैनात पुलिस बलों ने बस में सवार तीनों शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में तीन लोगों के पास रहे बैग से कुल 24 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है।

यह भी देखें :

गिरफ्तार लोगों की पहचान गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के जमालचक गांव निवासी दिनेश प्रसाद के पुत्र जितेंद्र कुमार व राहुल कुमार एवं नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी विनोद प्रसाद के पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब में मैजिक मोमेंट्स एवं इम्पेरियल ब्लू आदि नामक कम्पनी के शराब शामिल है। जब्त शराब एवं गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही कहा कि तीनों गिरफ्तार लोगों को रविवार को स्वास्थ्य जांचोपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : नाबालिग का हत्यारा गिरफ्तार, गेम खेलने के विवाद में दोस्त ने ही कर दी थी हत्या

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

साप्ताहिक राशिफल (16 नवंबर से 22 नवंबर 2026): मेष से मीन...

16 नवंबर से 22 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए

आज का राशिफल और पंचांग 16 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 16 नवंबर 2026 (सोमवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...