बम ब्लास्ट की चपेट में आया  बच्चा, स्पाइनल कॉर्ड डैमेज, रिम्स में हुआ सफल ऑपरेशन

सीआरपीएफ के जवानों ने हेलीकॉप्टर से पहुंचाया रिम्स
न्यूरो सर्जरी के डॉक्टर्स ने किया इसका सफल ऑपरेशन 

रांची: 13 अक्टूबर के शाम को चाईबासा निवासी 14 वर्षीय बच्चा अपने गांव में टहल रहा था तभी सीआरपीएफ और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई ,और ब्लास्ट होने की वजह से स्प्लिंटर (मेटल के छोटे टुकड़े )बच्चों के गर्दन में पीछे से जा लगी ।

बम ब्लास्ट की चपेट में आया  बच्चा, स्पाइनल कॉर्ड डैमेज, रिम्स में हुआ सफल ऑपरेशन
यह जख्म इतना गहरा था की स्प्लिंटर , बाल और अन्य फॉरेन बॉडी गर्दन की हड्डी को तोड़ती हुई ,स्पाइनल कॉर्ड को भी डैमेज कर दिया जिससे बच्चा का दोनों हाथ और पैर में पैरालिसिस आ गई ।

बच्चों को सुबह सीआरपीएफ के जवानों ने हेलीकॉप्टर से रिम्स पहुंचाया,सारे जांच प्राइमरी ट्रीटमेंट और स्थिति नियंत्रित होने के उपरांत ,आज डॉक्टर प्रोफेसर सीबी सहाय और डॉ आनंद प्रकाश के नेतृत्व में चिकित्सकों ने इसका सफल ऑपरेशन किया ।

मरीज को अभी ऑपरेशन के उपरांत वेंटिलेटर पर रखा गया है ताकि स्पाइनल कॉर्ड की सूजन कम हो सके ।

Santosh Kumar Gangwar Meeting: लोक भवन में राज्यपाल और राज्यसभा समिति...

Santosh Kumar Gangwar Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शनिवार को लोक भवन में राज्यसभा की सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के अध्यक्ष...

Sudivya Kumar Tribute: सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार,...

Sudivya Kumar Tribute: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल...

Rohtas Free IVF Camp: रोहतास में नि:शुल्क IVF एवं मेडिकल चेकअप...

Rohtas Free IVF Camp: डेहरी के नील कोठी स्थित चंद्रराज वाटिका में बिलीव एंड ब्लेस्ड फर्टिलिटी एंड IVF सेंटर, पटना की ओर से नि:शुल्क...