बालअधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य ने विद्यालय का किया निरीक्षण

हजारीबाग : झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य रूचि कूजूर ने हज़ारीबाग के विद्यालय और छात्रावास का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सबसे पहले संत रोबर्ट बालिका उच्च विद्यालय और बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया. बच्चियों के पढ़ने का स्तर, उनको मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली. छात्रावास में आज मिले खिचड़ी को स्वंय खा कर उसकी गुणवत्ता को जानने की कोशिश की. साथ खेल में बच्चों की भागीदारी की जानकारी ली.

ये अधिकारी रहे मौजूद

मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण, जिला बाल कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार, जिला बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ भारती नयन, पायल सिन्हा, कविता सिन्हा, हाई स्कूल प्राचार्य शीला मरांडी, जूनियर स्कूल प्राचार्य सविता कूजूर सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे.

baal ayog1 22Scope News

छात्रावास का किया निरीक्षण

रूचि कूजूर ने विद्यालय में पढ़ रही विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान सम्बंधित प्रश्न पूछ कर उनकी बुद्धिमता की जांच की. इसके बाद संत रोबर्ट बालक मध्य उच्च विद्यालय और उसके छात्रावास का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने देखा कि विद्यालय में कितने बच्चे पढ़ रहें हैं. उनके मध्याह्न भोजन की स्थिति का जायजा लिया. इस अवसर पर प्राचार्य फा. रायमंड सोरेंग, वार्डन फ़ा प्रदीप, फ़ा विजय, सि अरुणा, मधु, टेरेसा इत्यादि उपस्थित थे.

baal ayog12 22Scope News

संरक्षण आयोग: रूचि कूजूर ने की समीक्षा बैठक

प्राचार्य फा. रायमंड ने बताया कि विद्यालय कम से कम फीस में बच्चों को शिक्षा देते हैं. निरीक्षण कार्यक्रम के बाद रूचि कूजूर ने परिसदन भवन में सभी के साथ समीक्षा बैठक की. इस अवसर पर अन्य सदस्य के साथ सदर प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष बबलू मेहता भी उपस्थित थे. निजी विद्यालय में गरीब बच्चों की शिक्षा, सरकार द्वारा गरीब बच्चों को निजी विद्यालय में प्रायोजित नियमावली में संसोधन, जैसे अनेक बाल कल्याण और संरक्षण सम्बंधित विषय पर बैठक हुई. रूचि कूजूर ने आश्वासन दिया कि इस कार्यक्रम में सभी समस्याओं और उसके निराकरण सम्बंधित बिन्दुओं को सरकार अपने स्तर पर पहुंचने और फलप्रद परिणाम देने की कोशिश करुंगी.

रिपोर्ट: शशांक शेखर

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...