पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के अगमकुआं थाना अंतर्गत भूतनाथ रोड में शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में लगे एसी आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी। लोगों ने तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की दो बड़ी गाड़ियां, दो छोटी गाड़ी एवं एक हाइड्रोलिक गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस आग में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। वहीं दो बुजुर्ग दंपति बाल-बाल बच गए।
आपको बता दें कि अगल-बगल के लोगों ने बुजुर्ग दंपति को बचाने का काम किया। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग बाहर विदेश में रहते हैं। केवल घर में बुजुर्ग दंपति ही रहते हैं। बतलाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ थोड़ी छत्ति हुई है लेकिन सुरक्षित बुजुर्ग दंपति को पड़ोसियों ने बचाया।
यह भी पढ़े : Breaking : सूर्य अपार्टमेंट में लगी आग
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
उमेश चौबे की रिपोर्ट


