ममता के आरोपों पर चिराग का पलटवार, कहा- नीति आयोग की बैठक में रखी अपनी पूरी बात

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल यानी 27 जुलाई को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक हुई। जिसमें सत्ता पक्ष में शामिल सभी गठबंधन के नेता शामिल हुए। वहीं इंडिया गठबंधन की तरफ से पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल होने के लिए पहुंची थी। कल नीति आयोग की बैठक हुई जिसमें ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं के बोलने की अनुमति नहीं दी गई।

इस पर केंद्रीय मंत्री व लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनका आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी को अपनी पूरी बात रखने का मौका दिया गया। चिराग ने कहा कि हम भी उस नीति आयोग की बैठक में शामिल थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों को संक्षिप्त में बात रखने को कहा। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि विपक्ष को और कोई काम नहीं है वह सिर्फ आरोप लगाना जानते हैं।

वहीं तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान गैरहाजिरी को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को इस तरीके से नहीं करना चाहिए। जिस तरीके से बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र में हंगामा सिर्फ देखने को मिला और विपक्ष के नेता गायब रहते हैं। लोकतंत्र की प्रणाली में यह बहुत गलत मैसेज गया है।

यह भी पढ़े : NITI AYOG MEETING UPDATES : पीएम बोले – बदलावों के इस दशक में अवसरों का लाभ उठाए भारत, छत्तीसगढ़ ने पेश की योजना

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...

JTET 2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 986 केंद्रों...

 JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। सहायक आचार्य भर्ती आवेदन की तिथि भी...

Jharkhand Police Encounter: झारखंड में 22 महीने में 26 मुठभेड़, 3...

झारखंड में 11 जनवरी 2025 से 27 अक्टूबर 2026 तक करीब 26 पुलिस मुठभेड़ हुईं। इनमें 3 अपराधियों की मौत और 33 के घायल...