Advertisment

औरंगाबाद में चिराग दहाड़े, कहा- डिवाइड एंड रूल पर काम कर रही है बिहार सरकार

औरंगाबाद : औरंगाबाद में आज यानी शनिवार को बिहार केसरी व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती मनायी जा रही है। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के महामहिम राज्यपाल मनोज सिन्हा भी उपस्थित थे। सांसद चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोलते हुए कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री लिवास की तरह पार्टी बदलते हैं। अगर वो इंडिया गंठबंधन में रहते है तो एनडीए की तरफ झांकते है। एनडीए में रहते है तो महागठबंधन की ओर झांकने की आदत है।

मुख्यमंत्री जनादेश को ठुकराते हुए अपनी मनमानी की गठबंधन करते हैं। जब जनता महागठबंधन को जनादेश दिया था तब वह एनडीए के साथ मिलकर सरकार चलाए। जब जनता एनडीए को जनादेश दिया तो वह महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। जिसके कारण 2024 में आने वाला लोकसभा चुनाव तथा विधानसभा चुना में जनता इनको सबक सिखाने का काम करेगी। इनकी गलत राजनीतिक के कारण आज जदयू बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी बनकर रह गई है। आने वाले दिन में जदयू पार्टी शून्य पर बिहार में बोल्ड हो जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री को 13 करोड़ बिहारियों की चिंता नहीं है। आज वह पूरे बिहार को जात-पात में बाटकर अंग्रेजों वाली नीति पर काम कर रहे हैं। आज वह बिहारियों को जात-पात में बाट कर राज करना चाहते है, जो जनता पूरी तरह से समझ गई है। आने वाले दिन में उन्हें सबक सिखाने की काम करेगी। जब उनसे यह पूछा गया कि एक तरफ समाजिक समरस्ता की बात की जाती है,

वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार जातीय जनगणना कर रही है। इसको आप किस नजरिए से देखते है। इस मामले पर उन्हों ने कहा कि सरकारी योजना की लाभ पहुचने हेतु अगर वह जातीय जनगणना सही तरीके से करवाया होता तो भी सामाजिक हित में होता। लेकिन वह जातीय जनगणना भी बंद कमरे में करवाया है जो किसी भी बिंदु पर सही नहीं है। इस जातीय जनगणना से लोगों में नफरत फैलाने का काम किया है। उन्होंने जो कही से उचित नहीं है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि अगर बिहार में मेरी सरकार बना तो हम हाथ पकड़ कर 13 करोड़ बिहारियों का चिंतन करेंगे और उन्हें मुख्य धारा में लाने की कोशिश करेंगे। मेरी सरकार में बिहारियों को शिक्षा और रोजगार को लेकर बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...