Commercial Advertisment

CHIRAG PASWAN का कांग्रेस पर हमला, ‘लोकतंत्र की हत्या करने वाले लोग आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं’

पटना: पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी भाजपा के रामकृपाल यादव के नामांकन के बाद श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित आशीर्वाद सभा में लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

चिराग पासवान ने कहा कि तीन चरण का मतदान हो चूका है और यह तय हो गया है कि चार जून को जब मतगणना होगा तो उसके बाद प्रधानमंत्री तीसरी बार शपथ लेंगे। हम सबकी जिम्मेदारी और जवाबदेही है कि हम सब लोग मिल कर उन्हें प्रधानमंत्री बनने के लिए उनके प्रतिनिधि को चुन कर भेजें। उन्होंने कहा कि रामकृपाल यादव जी मेरे लिए पितातुल्य अभिभावक हैं और उन्होंने अपने क्षेत्र में विकास का काफी काम किया है।

इसके साथ ही चिराग पासवान ने राजद समेत विपक्ष पर जबरदस्त हमला किया और कहा कि वे झूठ बोल कर लोगों को डरा रहे हैं। कभी कहते हैं कि संविधान खतरे में हैं, कभी कहते हैं कि आरक्षण समाप्त हो जायेगा कभी कहते हैं कि लोकतंत्र की हत्या हो जाएगी। चिराग पासवान ने कहा कि वे लोग लोकतंत्र की बात करते हैं जिन्होंने सन 75 में आपातकाल लाकर लोकतंत्र की हत्या किया है वे आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं।

वे वही लोग हैं जो हमारा मौलिक अधिकार छीना है और आज ये झूठ बोल रहे हैं। चिराग पासवान ने एक बार फिर से अपने पिता की कसम खा कर कहा कि जब तक चिराग पासवान जिंदा है तब तक न तो संविधान को खतरा है न ही लोकतंत्र है। अगर खतरा है तो इन नेताओं से जो झूठ बोल कर लोगों को डरा रहे हैं।

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

DEPUTY CM SAMRAT CHAUDHARY ने कहा, एनडीए की सरकार में बिजली बिल होगा जीरो

CHIRAG PASWAN CHIRAG PASWAN CHIRAG PASWAN CHIRAG PASWAN

CHIRAG PASWAN

Ranchi-Patna Express: रांची-पटना एक्सप्रेस अब नॉन-सुपरफास्ट ट्रेन के रूप में चलेगी,...

 रेलवे ने रांची-पटना और पटना-रांची एक्सप्रेस को सुपरफास्ट से नॉन-सुपरफास्ट श्रेणी में बदलने का फैसला किया है। 1 जनवरी 2027 से दोनों ट्रेनों के...

JPSC Exam Scam: 14वीं सिविल सेवा परीक्षा घोटाले में दूसरी सप्लीमेंट्री...

झारखंड JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा घोटाले में CID ने विशेष अदालत में दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की है। बुद्धेश्वर भगत समेत 10 आरोपियों...

Cyclone Murusu Update: झारखंड में दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर, रांची...

चक्रवाती तूफान मुरासु का झारखंड में आंशिक असर दिखेगा। 3 नवंबर को रांची समेत 20 जिलों में कोहरा, बादल, बारिश और वज्रपात की संभावना...