20 जुलाई को चिराग पासवान को बम से उड़ा कर…, केंद्रीय मंत्री को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी…

पटना: केंद्रीय मंत्री सह लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। चिराग को बम से उड़ाने की धमकी सोशल मीडिया के द्वारा दी गई है। अब इस मामले में लोजपा(रा) के मुख्य प्रवक्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले में लोजपा(रा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश भट्ट ने कहा कि केंद्रीय मंत्री सह लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को सोशल मीडिया पर एक युवक ने बम से उड़ाने की धमकी धी है।

उन्होंने धमकी का स्क्रीनशॉट भी दिखाया जिसमें लिखा है कि ‘चिराग पासवान की हत्या मेरे हाथों होगी। चिराग पासवान को 20 जुलाई को बम से उड़ा कर हत्या मेरे हाथों होगी।’ मामले में राजेश भट्ट ने पटना साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि एक यूट्यूबर के इन्स्ताग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए टाइगर मेराज इद्रिसी नामक अकाउंट से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

1 167 e1752250094765 22Scope News

उन्होंने पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र पर हमला ही नहीं बल्कि दलित नेतृत्व पर कुठाराघात है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  भाजपा, जदयू और चुनाव आयोग के षड्यंत्र की हार, बिहार की जनता की जीत: राजेश राम

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...