Advertisment

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे चिराग, कहा बमकांड बना सियासी खेल का अखाड़ा

भागलपुर : सियासी खेल का अखाड़ा – जिले के ततारपुर काजबलीचक में हुए बम विस्फोट की

घटना के 9 दिन बीत चुके हैं.  शुक्रवार को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भागलपुर पहुंचे.

उन्होंने बम धमाके में मृतक और घायल के परिजनों से मिलकर उचित मुआवजा दिलाने की बात कही.

मीडिया से बात करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा

कि इतनी बड़ी घटना हो गई और अभी तक मुख्यमंत्री एक बार भी परिजनों से मिलने नहीं आए

हैं यह काफी निंदनीय विषय है.

चिराग ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जो भी प्रशासनिक अधिकारी

इसमें संलिप्त पाए जाएंगे. उन्हें भी दोषी करार देते हुए कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.

साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक सरकारी तौर पर उनके लिए कोई सुविधा नहीं दी जाती है

तब तक लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके खाने की व्यवस्था की जाएगी.

चिराग ने बिहार के मुख्यमंत्री से मांग की सभी पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा दिया जाये.

चिराग पासवान के पहुंचें पर मृतक और पीड़ित के परिजन भी काफी भावुक हो गये.

मृतक व घायल के परिजनो ने उन्हें अपना दुखड़ा सुनाया. उनका कहना है कि उनके लिए मकान

और भोज का इंतज़ाम किया जान चाहिए. चिराग ने उनकी हौसला अफजाई की और

भरोसा दिया कि उन्हें उचित मुआवजा दिलाने की वो कोशिश करेंगे.

रिपोर्ट : शक्ति

भागलपुर बम कांड के मास्टरमाइंड ने कोर्ट में किया सरेंडर

Chaibasa Murder Case: चाचा और भतीजे की पत्नी पर हत्या का...

चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में चाचा और भतीजे की पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप। गला रेतकर...

JPSC Paper Leak Case: सीआईडी की जांच तेज, JSSC ने कहा...

जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच तेज हो गई है। जेएसएससी ने स्पष्ट किया कि टीडीपीएल एजेंसी का उसकी पांच प्रमुख परीक्षाओं...

Jharkhand Forest Job Scam: फर्जी Appointment Letter देकर युवकों से ठगी,...

झारखंड वन विभाग के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी का मामला सामने आया है। पीसीसीएफ के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर का इस्तेमाल...