वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल महोत्सव में शामिल होंगे चिराग

मोकामा : मोकामा टाल क्षेत्र के चाराडीह में आयोजित तीन दिवसीय वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल महोत्सव में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शिरकत करेंगे। 12 अप्रैल को वे बाबा का दर्शन कर भक्तों को संबोधित भी करेंगे। केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर लोजपा (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने सोमवार को चाराडीह का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। सांसद ने बाबा भक्तों से भी तैयारियों की चर्चा की। अरुण भारती ने बताया कि इस साल केंद्रीय मंत्री के सौजन्य से बाबा भक्तों के सम्मान में भंडारे का भव्य आयोजन किया गया है। लगभग 60 हजार भक्त भंडारे में शिरकत करेंगे। दूसरी ओर चिराग पासवान के आगमन को लेकर उनके समर्थकों का उत्साह चरम पर है।

यह भी पढ़े : अल्पसंख्यक समाज के लोगों को दिग्भ्रमित करने में लगा है विपक्ष – चिराग

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...