सांसद चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा, बैनर पोस्टर से पटा शहर

आरा : लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के सांसद चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा अब अपने 9वें चरण में पहुंच गई है। शुक्रवार को चिराग पासवान भोजपुर तो चार सितंबर को बक्सर जिले में रहेंगे। इस दौरान शुक्रवार को चिराग पासवान के कोईलवर पहुंचने से पहले ही सैकड़ों कार्यकर्ता चिराग पासवान के इंतजार में कोईलवर के कपिलदेव चौक पर खड़े हो गए। अपने चहेते नेता के इंतजार में कार्यकर्ता अपने-अपने ढंग से स्वागत की तैयारी में दिखे।

शुक्रवार को पूरे दिन चिराग पासवान भोजपुर जिले में रहेंगे और आरा की जनता से आशीर्वाद लेंगे। कोईलवर के कपिल देव चौक पर कपिल देव राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भोजपुर से 9वें चरण की यात्रा का शुरू करेंगे। उनके स्वागत को लेकर आरा शहर पोस्टर, बैनर और होर्डिग से पट गया है।

रिपोर्ट : नेहा गुप्ता

पैर छूकर आशीर्वाद लेने के लाभ जानकर चौंक जाएंगे आप

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img