बोकारो में सिटी पुलिस ने ढोल बजवाकर चिपकाया इश्तेहार

बोकारो. सिटी पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त के घर ढोल बजवाकर इश्तेहार चिपकाया। यह इश्तहार अभियुक्त बालीडीह के बियाड़ा स्थित एग्रो केमिकल के मालिक रमन श्रीवास्तव के बारी को ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित उनके आवास प्लॉट नंबर 716 मे चिपकाया गया है।

बोकारो में पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

मालूम हो कि सेक्टर 2 सी स्थित आवास संख्या 4-115 निवासी देवेंद्र कुमार पांडेय से अभियुक्त ने अपने खाते में 58 लाख रुपये कर्ज ले रखा था, लेकिन अब उसने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद सिटी थाना में देवेन्द्र कुमार पांडेय ने आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया था।

सिटी पुलिस ने कांड संख्या 53/2024 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दरोगा मनीष कुमार ने बताया कि बार-बार नोटिस भेजा गया, लेकिन आरोपी बाप बेटा हाजिर नहीं हुए। न्यायालय के आदेश के बाद इश्तेहार चिपकाया गया है, जिसमें तीस दिनों का समय दिया गया है। इस अवधि के भीतर यदि वे हाजिर नहीं होते हैं तो उनकी संपति कुर्क की जाएगी।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...