मजदूरी मांगने को लेकर 2 पक्षों में झड़प व फायरिंग

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के काली स्थान मलाही के पास फायरिंग हुई है। सूत्र बताते हैं कि दर्जन राउंड फायरिंग हुई। हालांकि फायरिंग में किसी की हताहत की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, बिचली मलाही गांव निवासी अरुण पासवान घर बनाने का काम करता है। काम की मजदूरी 75 हजार रुपए मांगने दिनेश पासवान के घर पहुंचा तो दिनेश पासवान के बेटे ने पैसे देने से इनकार कर दिया। दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं और कहा सुनी हो गई। उसके बाद दिनेश पासवान के बेटे ने कुछ लोगों को बुलाकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की घटना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। वहीं पुलिस ने जमीन पर पड़े खोखे को बरामद किया।

यह भी पढ़े : अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था चरमराई

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Patna: गंगा में उतरे थे गर्मी से राहत पाने, लेकिन 3...

Patna: राजधानी पटना के दानापुर इलाके में गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस घटना में तीन बच्चों...

JDU National Council Meeting: नीतीश कुमार फिर संभालेंगे JDU की कमान,...

JDU National Council Meeting: जनता दल (यूनाइटेड) JD(U) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, संगठनात्मक...

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के...

Bihar Revenue Department: बिहार में रेवेन्यू कर्मचारियों के अधिकारी बनने का लंबा इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। पहले चरण में, रेवेन्यू और भूमि...