सड़क किनारे खड़े बालक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत, ग्रामीणों ने किया NH जाम

मुंगेर : मुंगेर जिला अंतर्गत सफियाराय थाना क्षेत्र एनएच-80 जगदम्बापुर के पास जब एक पांच वर्षीय बालक सड़क के किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार फरार हो गया। घायल बच्चे की पहचान मयंक कुमार पिता मिठ्ठू कुमार यादव जगदम्बापुर फरदा के रूप में हुई है। बच्चा सड़क के किनारे खड़ा था पर ओवर टेक करने के कारण तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आ गया। जहां से स्थानीय लोग ने उसे सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चार घंटे एनएच सड़क को जाम कर दिया। जाम के कारण मुंगेर-भागलपुर-पटना मुख्य मार्ग पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। वहीं जाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुट गई। सीडीपीओ राजेश कुमार के आने के बाद जाम को हटाया गया।

यह भी पढ़े : मुंगेर में अवैध हथियार फैक्ट्री का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

केएम राज की रिपोर्ट

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल में अब 32...

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के गठन में एक अहम बदलाव किया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने काउंसिल के...

Patna Protest FIR: पटना में बवाल के बाद बड़ा एक्शन, 120...

Patna Protest FIR: राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और अशांति की जांच पुलिस ने तेज़ कर दी है। इस सिलसिले में,...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं की बदली तस्वीर! रिलायंस...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मकसद से रिलायंस फाउंडेशन और नीति आयोग के 'वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म'...