CLAT 2025 के एडमिट कार्ड जारी, रांची समेत झारखंड के कई शहरों में होगी परीक्षा

रांची: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह प्रवेश परीक्षा 1 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। रांची के तीन परीक्षा केंद्र—नेशनल यूनिवर्सिटी फॉर स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), डीएवी गांधीनगर, और डीएवी नीरजा सहाय में परीक्षा होगी। इसके अलावा, झारखंड के अन्य शहरों जैसे जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग और धनबाद में भी परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

CLAT 2025 में अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) कार्यक्रमों के लिए मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन (MCQ) पर आधारित 120 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा। UG परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

CLAT 2025 :

इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी अपने CLAT स्कोर के आधार पर देशभर के 25 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) समेत अन्य प्रमुख लॉ संस्थानों में नामांकन ले सकते हैं। झारखंड में NUSRL, रांची समेत छह संस्थानों में BA LLB और LLM प्रोग्राम्स के लिए दाखिला मिलेगा। अन्य संस्थानों में रांची यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज, DSPMU, छोटानागपुर लॉ कॉलेज, एमिटी यूनिवर्सिटी रांची, और झारखंड राय यूनिवर्सिटी शामिल हैं।

विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा लॉ के क्षेत्र में करियर बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

Highlights

Saffrn

Trending News

भागलपुर के DM ने नाविकों को प्रदान किया चेक

भागलपुर : भागलपुर के बरारी घाट अवस्थित नियंत्रण कक्ष में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के कर कमलों से नाविकों के बीच चेक का...

ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, विरोध पर नोटिस फाड़ा...

बेगूसराय : बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सरकारी कार्य के दौरान एक चौकीदार के साथ मारपीट,...

युवक विकास के खाते में अचानक आई 294 करोड़, कहा- मेरी...

गयाजी : गयाजी जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के मस्तपुरा गांव से एक बेहद चौंकाने वाला वित्तीय मामला सामने आया है। जहां एक सामान्य...

विक्रमशिला सेतु पर 7 जून से पुनः शुरू होगा वाहनों का...

भागलपुर : भागलपुर के जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की उपस्थिति में भागलपुर के समीक्षा भवन...

बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन, वृत्तचित्र प्रदर्शन, व्याख्यान...

पटना : भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) क्षेत्रीय कार्यालय पटना द्वारा पांच जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बापू टावर पटना...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img