महाराष्ट्र का स्पष्ट संदेश – एक हैं तो सेफ हैं, बोले देवेंद्र फडणवीस

डिजीटल डेस्क : महाराष्ट्र का स्पष्ट संदेश – एक हैं तो सेफ हैं, बोले देवेंद्र फडणवीस। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों से तस्वीर लगभग साफ हो गई है कि राज्य में एक बार फिर महायुति की सरकार बनने जा रही है। इस बीच, उप मुख्यमत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देवेंद्र फडणवीस जनता का आभार जताया है।

अपने बयान में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि – ‘महाराष्ट्र की जनता के सामने हम नतमस्तक और साष्टांग दंडवत हैं। मोदी जी ने ‘एक हैं तो सेफ हैं’ नारा दिया था। महाराष्ट्र ने इस नारे को यशस्वी बनाया’। इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में साझा किया कि – ‘एक हैं तो सेफ हैं, मोदी हैं तो मुमकिन हैं’।

फडणवीस बोले – एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना ही असली…

देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि – ‘…महाराष्ट्र की जनता ने दिखाया है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी ही बालासाहेब ठाकरे की असली शिवसेना है। …महाराष्ट्र का संदेश एक हैं तो सेफ हैं। एक हैं तो सेफ हैं।

…पूरी महाराष्ट्र की जनता एक हुई। महाराष्ट्र पीएम मोदी के साथ है। ध्रुवीकरण का प्रयास नाकाम रहा। हमने एकसाथ काम किया। ये एकता की जीत है। राज्य में फेक नैरेटिव फेल हुआ।  हमने चक्रव्यूह तोड़ा’।

महायुति की जीत की खुशी देवेंद्र फडणवीस के अंदाज से झलकती हुई।
महायुति की जीत की खुशी देवेंद्र फडणवीस के अंदाज से झलकती हुई।

फडणवीस का दावा – महाराष्ट्र में सीएम फेस को लेकर कोई विवाद नहीं…

इसी क्रम में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि – ‘…मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कोई विवाद नहीं होगा। पहले दिन से ही तय था कि चुनाव के बाद तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला लेंगे। फैसला सभी को स्वीकार्य होगा।

…इस पर कोई विवाद नहीं है। अमित शाह जी ने पहले ही कहा था सीएम चुनाव के बाद तय होगा। वरिष्ठ नेता फैसला करेंगे। महायुति गठबंधन में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भाजपा शामिल हैं’।

महायुति की जीत की खुशी मनाते देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार।
महायुति की जीत की खुशी मनाते देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार।

देवेंद्र फडणवीस बोले – मैं हूं आधुनिक अभिमन्यू जो चक्रव्यूह भेदना जानता है…

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि – ‘…सभी साधु संतों का आशीर्वाद मिला। एकनाथ शिंदे, अजित पवार समेत सभी छोटी पार्टियों की एकजुटता की जीत है। …अमित शाह, राजनाथ, नड्डा, भूपेन्द्र यादव, गडकरी, पीयूष गोयल का आभार मार्गदर्शन के लिए।

…हमारे नेताओं ने सिर्फ भाजपा की नहीं बल्कि सभी दोस्तों की सीट पर काम किया जिससे ये जीत मिली। मैं आधुनिक अभिमन्यू हूं, जो चक्रव्यूह भेदना जानता है और मैंने भेदा है’।

महायुति की जीत की खुशी मनाते देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार।
महायुति की जीत की खुशी मनाते देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार।

झारखंड के चुनावी नतीजों का खुलकर जिक्र कर देवेंद्र फ़डणवीस ने संजय राउत को घेरा…

इसी क्रम में झारखंड के चुनावी नतीजों पर देवेंद्र फडणवीस ने खुलकर जिक्र किया। फडणवीस ने आगे कहा कि – ‘…सबसे पहले तो मैं संजय राउत पर प्रतिक्रिया नहीं देता। लेकिन मैं आज प्रतिक्रिया दे रहा हूं क्योंकि यह जरूरी है।

…मैं जानता हूं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की जीत हुई है और बहुत ही ही वैध तरीके से जीत हुई है। वहां पूरी तरह से निष्पक्ष चुनाव हुए।

…झारखंड में चुनाव आयोग ने अच्छे से काम  किया। वहां की ईवीएम इतनी मजबूत थीं कि उन्हें हैक नहीं किया जा सकता था। …झारखंड में लोकतंत्र की जीत हुई है और महाराष्ट्र में हमें भारी जीत मिली है तो चुनाव आयोग पक्षपाती हो गया ?

यहां ईवीएम ईवीएम हैक हो गई ? यहां लोकतंत्र की हत्या हो गई? …देखिए, कभी-कभी व्यक्ति को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत होती है’।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...