बिहार में खेल के क्षेत्र में भर्ती को मिलेगा बढ़ावा, कैबिनेट की बैठक में 22 एजेंडों पर लगी मुहर…

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक की गई। कैबिनेट की बैठक में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगाई गई ज्सिमें स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, जनजातीय विकास, और प्रशासनिक सुधार जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

बिहार अधीनस्थ खेल भर्ती नियमावली 2025 को मंजूरी

कैबिनेट की बैठक में खेल और युवाओं के विकास के लिए कैबिनेट ने बिहार अधीनस्थ खेल भर्ती नियमावली 2025 को मंजूरी दी गई है। इसके तहत खेल क्षेत्र में भर्ती प्रक्रिया और अधिक सुगम और पारदर्शी होगा। इसके साथ ही युवा खेल के प्रति न सिर्फ आकर्षित होंगे बल्कि खेल के क्षेत्र में युवाओं का विकास और रोजगार दोनों होगा। युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए 9 कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का भी कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया। कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

ड्यूटी के साथ ही पारिवारिक जिम्मवारी निभा सकेंगी महिला कर्मी

कैबिनेट की बैठक में महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए उनकी पसंद के नजदीकी स्थानों पर पदस्थापना की सुविधा देने की नीति को मंजूरी दी गई। इस नीति के तहत राज्य में सरकारी नौकरी कर रही महिला कर्मियों को ड्यूटी के साथ ही पारिवारिक जिम्मेवारी निर्वहन में सहूलियत मिलेगी।

यह भी पढ़ें – वित्त (सांस्थिक विभाग) से फाइल चोरी नहीं हो रही सही जांच, राष्ट्रीय सामाजिक मोर्चा ने पीएम को लिखा पत्र…

जनजातीय विकास को बढ़ावा

कैबिनेट की बैठक में जनजातीय विकास हेतु प्रधानमंत्री जनजाति आवासीय योजना के तहत जनजातीय समूहों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दो लाख रूपये की राशि आवास निर्माण के लिए दी जाएगी।

7 डॉक्टरों को किया गया बर्खास्त

कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कई निर्णय लिए गए। इसके तहत राजधानी पटना के राजवंशी नगर में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 36 नए पदों को स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही खगड़िया के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशीष कुमार एवं डॉ मोहम्मद फिरदौस, सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जागृति सोनम, लखीसराय के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनामिका कुमारी समेत तीन अन्य जिलों के चिकित्सकों को  ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में बर्खास्त किये जाने को मंजूरी दी गई।

Goal 6 22Scope News

बख्तियारपुर में गंगा चैनल निर्माण को मंजूरी

कैबिनेट की बैठक में राजधानी पटना के बख्तियारपुर प्रखंड में गंगा के चैनल निर्माण को मन्दुरी दी गई जिससे सिंचाई और बाढ़ प्रबंधन में सुधार होगा। इससे गंगा से दूर वाले इलाके के लोगों को गंगा जल भी सुगमता से उपलब्ध होगा साथ ही उन्हें सिंचाई में भी सहूलियत होगी जबकि गंगा नदी के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को बाढ़ से राहत मिलेगी

यह भी पढ़ें – बिहार में लगातार हो रहा ढांचागत निर्माण, विकास की राह पर अग्रसर है राज्य

प्रशासनिक संसाधन और बुनियादी अधिनियम को मंजूरी

कैबिनेट की बैठक में जन्म मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम में संशोधन के तहत 2025 नियमावली को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही बिहार गव्य संपदा भर्ती संशोधन नियमावली 2025 को स्वीकृति दी गई। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत समेकित बाल विकास सेवा के लिए बिहार बाल विकास लिपिक संवर्ग संशोधन 2025 को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही बिहार नगर पालिका क्षेत्र विज्ञापन संशोधन नियम 2025 को स्वीकृति प्रदान की गई।

कैबनेट की बैठक में वायुयान संगठन के लिए चार नए पदों को मंजूरी दी गई जिसमें बड़े विमान चालकों की भर्ती शामिल है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   गांव और खेत जब मजबूत बनेगा, तभी राष्ट्र मजबूत बनेगा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा ‘यूपी और बिहार…’

Saffrn

Trending News

Mandar Development News: मांडर में चार PCC Road योजनाओं का शिलान्यास,...

 मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखंड में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चार पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं...

Bihar Investment News: गौतम अदाणी ने CM सम्राट चौधरी से की...

 अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा...

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...

सहयोग शिविर : 30 दिन में शिकायत समाधान नहीं तो अधिकारियों...

पटना : ग्रामीम रहवासियों की समस्या समाधान करने के लिए 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार लगातार गंभीर रूख...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img