Breaking : चाईबासा आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान को सीएम और राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि…

276
Breaking : चाईबासा आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान को सीएम और राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि...
Breaking : चाईबासा आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान को सीएम और राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि...
Advertisment

Breaking

Advertisment

Ranchi : झारखंड जगुआर मुख्यालय में एक भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित होकर शहीद जवान सुनील धान को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने सुनील धान की वीरता और देशभक्ति को नमन करते हुए कहा कि राज्य को उनके बलिदान पर गर्व है।

Breaking : शहीद जवान को श्रद्धांजलि
Breaking : शहीद जवान को श्रद्धांजलि

Breaking : शहीद के परिजनों समेत कई अधिकारी मौजूद

बताते चलें कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा क्षेत्र में चलाए गए एक बड़े नक्सल ऑपरेशन के दौरान झारखंड जगुआर के बहादुर जवान सुनील धान के साथ एक जवान गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए राज अस्पताल लाया गया था जहां इलाज के दौरान सुनील धान की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Khunti Murder : जली हुई युवती का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका… 

इस अवसर पर झारखंड पुलिस और अर्धसैनिक बलों के अधिकारी, जवानों के परिजन तथा आम नागरिक भी मौजूद थे। सभी की आंखें नम थीं, पर मन में गर्व था। शहीद सुनील धान की अंतिम यात्रा पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव के लिए रवाना की गई।

सौरव सिंह की रिपोर्ट–

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates