Breaking: सीएम हेमंत सोरेन बने JMM के केंद्रीय अध्यक्ष, हो गया ऐलान

रांची. खबर झारखंड की सियासत से है। सीएम हेमंत सोरेन JMM के केंद्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसका ऐलान पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने किया है। बता दें कि, आज जेएमएम के महाधिवेशन का दूसरा दिन था। इसमें हेमंत सोरेन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष चुने गए। वहीं शिबू सोरेन को पार्टी का संरक्षक संस्थापक घोषित किया गया।

सीएम हेमंत सोरेन बने JMM के केंद्रीय अध्यक्ष

महाधिवेशन में संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन ने केंद्रीय अध्यक्ष के लिए हेमंत सोरेन का नाम पढ़ा। नलिन सोरेन ने इसको लेकर प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का मथुरा प्रसाद महतो ने समर्थन किया। वहीं केंद्रीय अध्यक्ष बनने पर बसंत सोरेन ने सीएम हेमंत सोरेन को बुके देकर स्वागत किया।

केंद्रीय कार्यकारिणी में कुल 284 सदस्य बनाए गए

वहीं जेएमएम केंद्रीय कार्यकारिणी में कुल 284 सदस्य बनाए गए। इनमें रांची से 14 सदस्य, जिनमें विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, मनोज पांडेय, अभिषेक प्रसाद पिंटू, तनुज खत्री, सुनील श्रीवास्तव आदि शामिल हैं। गुमला से 13 सदस्य, देवघर से 9 सदस्य, बोकारो से 10 सदस्य, गिरिडीह से 17 सदस्य, गढ़वा से 17 सदस्य और सराईकेला-खरसावां से 12 सदस्य बनाए गए हैं।

वहीं पश्चिम सिंहभूम से 13 सदस्य, पूर्वी सिंहभूम से 17 सदस्य, जामताड़ा से 13 सदस्य, लातेहार से 8 सदस्य, गोड्डा से 11 सदस्य, लोहरदगा से 5 सदस्य, धनबाद से 7 सदस्य, चतरा से 9 सदस्य, साहेबगंज से 13 सदस्य, जिनमें हेमंत सोरेन, विजय हांसदा, एमटी राजा आदि शामिल हैं। दुमका से भी 13 सदस्य, जिनमें शिबू सोरेन, नलिन सोरेन, लुइस मरांडी आदि शामिल है। पलामू से 5 सदस्य, रामगढ़ से 11 सदस्य और खूंटी से रामसूर्य मुंडा और सुदीप गुड़िया सदस्य बनाए गए हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img