Paris Olympics में मेडल जीतने पर मनु भाकर को सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

रांची. Paris Olympics में भारत को अपना पहला मेडल मिल गया है। यह मेडल भारत को मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीतकर दिलाया है। मनु भाकर ओलंपिक में शूटिंग पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उनकी इस जीत पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है।

सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, ‘ अपने शानदार खेल से ओलंपिक में देश के लिए पहला पदक जीतने के लिए मनु भाकर को बहुत-बहुत बधाई और जोहार।’ वहीं भारत के अर्जुन बाबूता ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

Paris Olympics में मनु ने जगाई थी मेडल की उम्मीद

बता दें कि, शीर्ष भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने शनिवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली थी। इससे भारत को पहला मेडल मिलने की उम्मीद जग गयी थी। आज भाकर ने इस उम्मीदों पर खड़ा उतरते हुए भारत को पहला मेडल दिया दिया है।

Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने फाइनल में बनाई जगह

बता दें कि, भाकर आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय हैं और गोल्ड कोस्ट 2018 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन भी हैं, जहां उन्होंने सीडब्ल्यूजी रिकॉर्ड के साथ शीर्ष सम्मान जीता था।

टोक्यो ओलिंपिक में हार के तीन साल बाद भाकर ने पेरिस ओलिंपिक में फाइनल में जगह पक्की की है। यह उस युवा निशानेबाज के लिए एक महत्वपूर्ण वापसी है, जिसने कुछ समय पहले खेल से दूर जाने पर विचार किया था।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!