28 को शपथ लेंगे सीएम हेमंत सोरेन, राज्यपाल से मिले

रांची : 28 को शपथ लेंगे सीएम हेमंत सोरेन, राज्यपाल से मिले। शनिवार को मतगणना का काम पूरा होने के साथ ही संपन्न हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत के बाद हेमंत सोरेन को रविवार को इंडिया गठबंधन का नेता चुना गया। उसके बाद हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे और राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले।

पहले हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष गंगवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा पत्र दिया और फिर सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। वह 28 नवंबर को शपथ लेगें।

राज्यपाल से हेमंत सोरेन को मिला सरकार बनाने का न्यौता

राज्यपाल से मिलने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि – ‘आज महागठबंधन की ओर से नये सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू किया। हम लोगों ने वर्तमान सरकार से इस्तीफा देते हुए आगामी सरकार की गठन का आवेदन और दावा राज्यपाल के समक्ष पेश किया है। राज्यपाल ने मुझे कार्यवाहक मुख्यमंत्री का जिम्मा सौंपा है और सरकार बनाने का न्यौता भी दिया है’।

Breaking : हेमंत सोरेन ने दिया सीएम पद से इस्तीफा, इस दिन बनेगी नई सरकार...
Breaking : हेमंत सोरेन ने दिया सीएम पद से इस्तीफा, इस दिन बनेगी नई सरकार…

मोरहाबादी मैदान में होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नई सरकार सीएम हेमंत सोरेन की अगुवाई में 28 नवंबर को शपथ लेगी। राजधानी रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होना है।

कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि ‘इंडिया ब्लॉक की सहयोगी पार्टियों ने हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना है। चुनाव से पहले से ही वह विधिवत नेता थे। रविवार को चारों पार्टी के विधायकों ने अपना नेता चुन लिया। वह संभावित रूप से 28 नवंबर को शपथ लेंगे। 28 नवंबर को शपथ समारोह का दिन तय किया गया है’।

इस क्रम में कांग्रेस प्रभारी, आरजेडी और वाम दल के प्रभारी भी साथ रहे।

Breaking : हेमंत सोरेन ने दिया सीएम पद से इस्तीफा, इस दिन बनेगी नई सरकार...
Breaking : हेमंत सोरेन ने दिया सीएम पद से इस्तीफा, इस दिन बनेगी नई सरकार…

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड इंडिया गठबंधन विधायकों की बैठक

संपन्न हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में 81 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज करने के एक दिन बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में रविवार को यहां इंडिया ब्लॉक की बैठक हुई। इसी बैठक में हेमंत सोरेन को इंडिया गठबंधन के घटक दल के विधायकों का नेता चुना गया।

उसके बाद वह राज्यपाल से मिलने पहुंचे और नई सरकार के गठन का दावा पेश किया। फिर तय हुआ कि वह 28 नवंबर को नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे।

RIMS Ranchi News: रिम्स के डॉक्टरों को 1 घंटे की छूट!...

RIMS Ranchi News: रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज) के कार्यवाहक निदेशक डॉ. डी.के. सिन्हा ने पद संभालते ही कई अहम प्रशासनिक फैसले लिए हैं।...

NEET Re-Exam Scam: लखीसराय में बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध, मेडिकल छात्रों...

बिहार के लखीसराय में री-नीट परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरोह का बड़ा खुलासा। बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर मेडिकल छात्रों को परीक्षा केंद्र...

Jharkhand Health Alert: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, MGM Hospital...

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित 20 बच्चों का इलाज चल रहा है। पांच बच्चों की हालत गंभीर है। पोटका में...