Advertisment
रांचीः सीएम हेमंत सोरेन आज झारखंड हाईकोर्ट परिसर पहुंचकर झारखंड उच्च न्यायालय के दिवंगत न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. सीएम ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव के असामयिक निधन से मन व्यथित है. न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव का निधन न्यायिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें.
Advertisment
Advertisement




