सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक, विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर हुई चर्चा

रांची. खबर रांची से है। कल से शुरू हो रहे विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक बुलाई। इसमें विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

कल हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार

वहीं कल 3 बजे हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। बता दें कि, हेमंत सोरेन ने 4 जुलाई को तीसरी बार झारखंड के सीएम पद की शपथ ली थी। सीएम कार्यालय के कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की थी। इससे पहले सीएम पद की शपथ लेने के बाद सीएम हेमंत ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार सम्भालने के बाद सचिवालय पहुंच अपने कार्यों का निष्पादन किया। झारखण्ड रुकेगा नहीं।’

हेमंत सोरेन तीसरी बार बने सीएम

उससे पहले चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद हेमंत सोरेन ने प्रदेश के नये सीएम के लिए राज्यपाल के पास दावा पेश किया है और उन्होंने सीएम पद की शपथ ली। चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को तब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जब कथित भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा था।

हेमंत सोरेन को लगभग पांच महीने के बाद 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया। झारखंड उच्च न्यायालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी थी।

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...